बरेली। केशलता हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर जबरन वेतन कटौती किए जाने का आरोप लगाया है। उपश्रमायुक्त को सौंपे ज्ञापन में कर्मियों ने बगैर वेतन कटौती किए नियमानुसार बोनस, ईएल, सीएल व साप्ताहिक अवकाश की दिलाने मांग की है।
आरोप है कि वे करीब 25 वर्षों से अस्पताल में सफाई का कार्य कर रहे हैं। हॉस्टल में ड्यूटी करने वालों को 73 सौ और हॉस्पिटल के कर्मियों को 75 सौ रुपए मिलते हैं। लेकिन माह के आखिर में वेतन देते समय प्रत्येक कर्मी के वेतन से 520 रुपए की काट लिए जाते हैं। सवाल पर कोई जवाब नहीं मिलता। आरोप है कि हॉस्पिटल में इंफेक्शन का खतरा होने के बाद भी कर्मियों को सुरक्षा किट नहीं दी जाती। उन्होंने ज्ञापन देने वालों में चंदर, अन्नू, संतराम, विकेश कुमार, चरन सिंह, देव कुमार, विजय पाल व अन्य मौजूद रहे।