कमीशन पर रखी जाती हैं युवतियां
डीडीपुरम में कैफे की आड़ में हुक्का बार और अनैतिक व्यापार के मामले में एक सफेदपोश महिला का नाम भी सामने आया था। पुलिस जांच के दौरान यह भी पता लगा कि कैफे में युवतियों को कमीशन पर रखा जाता है। यही स्थिति स्पा की है। बारादरी, प्रेमनगर, इज्जतनगर इलाकों में अब तक हुक्का बार और स्पा की आड़ में अनैतिक व्यापार के सबसे ज्यादा मामले सामने आते रहे हैं।
एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि हुक्का बार पर पाबंदी संबंधी हाईकोर्ट के आदेश का अध्ययन करने के बाद कैफे, रेस्टोरेंट, लाउंज और स्पा सेंटरों का सत्यापन कर कार्रवाई की जाएगी। पिछले साल कई बड़ी कार्रवाई की गई थीं। इसके बाद इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है।