फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीय! शालिनी, विकास के टिकट कट रहे क्या

Wed, 01 Nov 2017 02:25 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के चार निवर्तमान पार्षदों का टिकट कटने की चर्चा से दावेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। परेशान पार्षदों ने पार्टी के ब्रज क्षेत्र के बड़े पदाधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क साधा। उन्होंने पार्टी की मंडल और महानगर स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्यों पर भी अपनी भड़ास निकाली। हालांकि ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारियों ने उनसे कहा है कि जब किसी पार्षद का टिकट घोषित ही नहीं हुआ तो टिकट कटने की बात कहां से आ गई। 
विज्ञापन

तीन दिन पहले भाजपा के नगर निगम चुनाव प्रभारी पंकज सिंह और सह प्रभारी कौशलेंद्र सिंह ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में पार्षद पद के लिए पार्टी प्रत्याशियों का चयन किया था। इसमें 80 वार्डों से तीन-तीन नामों के पैनल से एक-एक प्रत्याशी तय करके सूची बनाई गई। इसी बीच यह बात सामने आई कि पार्टी ने चार निवर्तमान पार्षदों के टिकट काटकर उनकी जगह नए चेहरों पर दांव लगाने का मन बना लिया है। जिन पार्षदों के टिकट कटने की चर्चा है, उनमें नगर निगम में पार्टी के पार्षद दल की अगुवाई करने वाले भाजपा नेता के अलावा तेज तर्रार महिला पार्षद समेत दो अन्य शामिल हैं। इस पर संबंधित पार्षद पार्टी की महानगर इकाई के अलावा संपर्क वाले नेताओं से सिफारिश के लिए दौड़ लगाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें