फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शेरगढ़ की 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोका मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पोषण ट्रैकर एप पर शेरगढ़ ब्लॉक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दो महीने से कोई विवरण दर्ज नहीं किया है। लापरवाही बरतने वाले 25 आंगनबाड़ी केंद्रों को जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) मनोज कुमार ने चिह्नित किया है। इस केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया गया है।
विज्ञापन

डीपीओ ने बताया कि पोषण ट्रैकर एप पर आंगनबाड़ी केंद्र पर होने वाली संपूर्ण गतिविधियों के आंकड़े हर महीने दर्ज किए जाते हैं। जिसकी रिपोर्टिंग जिले से लेकर केंद्रीय मंत्रालय तक होती है। एप पर समय रहते आंकड़े न फीड होने से जिले में विभाग की प्रगति प्रभावित हो रही है। इससे सीएम डैशबोर्ड पर जिले की रैंकिंग खराब होती है। उन्होंने बताया कि पोषण ट्रैकर एप पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दो महीने से बच्चों का वजन मापने, गृह भ्रमण, आंगनबाड़ी केंद्र खुलने व बंद होने की सूचनाएं दर्ज नहीं की हैं। हॉट कुक्ड बनने और ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता दिवस का विवरण भी एप पर फीड नहीं किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें