फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में ऑनर किलिंग: विवाहिता की हत्या, पति को भी मारी गोली

Thu, 30 May 2019 03:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। हमले में प्रेमिका की मौत हो गई है, जबकि प्रेमी घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बरेली के क्योलड़िया थाना इलाके के करवा साहब गंज की है। 
विज्ञापन


करवा साहबगंज गांव की नरगिस उर्फ मोहिनी का प्रेम प्रसंग गांव के ही रामकिशोर पुत्र जानकी प्रसाद के साथ चल रहा था। दोनों ने 9 अप्रैल 2018 को कोर्ट मैरिज कर ली, कोर्ट मैरिज के बाद दो दिन पहले ही नवदंपती गांव में आए थे। शादी के बाद से ही परिजन नाराज चल रहे थे। 

गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे युवक पत्नी को दवा दिलाने बाइक से ले जा रहा था। घर के सामने से गुजरते हुए लड़की के परिवार ने फायरिंग कर दी। इसमें लड़की और लड़के को गोली लगी। 
विज्ञापन


आरोप है कि गोली मारे के बाद आरोपियों ने लड़की को बंका से काटकर मौत के घाट उतार दिया। लड़के को गंभीर हालत में नवाबगंज अस्पताल में भर्ती कराय गया है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उसके सिर में गोली लगी है, सूचना पर पहुंचे सीओ जगमोहन सिंह बुटोला और एसएचओ सुधीश सिंह पहुंचे। एसपी देहात भी मौके पर हैं। आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। गांव में दहशत का माहौल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें