फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरा पति नपुंसक है': सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल, फिर भाई को कमरे में लाया और दुल्हन के सामने रखी ये शर्त

Thu, 02 May 2024 01:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली की एक विवाहिता ने पति पर नपुंसक होने का आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि उसने सुहागरात पर ही दूरी बना ली थी। इलाज कराने को कहा तो ससुराल वालों ने भी उसका उत्पीड़न किया। 
विज्ञापन
honeymoon night - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शादी के बाद दुल्हन ससुराल गई तो उसे पता चला कि उसका पति शारीरिक रूप से अक्षम है। उसने इलाज कराने के लिए कहा तो उसने इसके लिए एक लाख रुपये की मांग रख दी। पति ने अपने भाई के साथ संबंध बनाने के लिए पत्नी पर दबाव बनाया। 
विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता की तहरीर पर बिथरी चैनपुर पुलिस ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। बिथरी चैनपुर क्षेत्र की युवती का विवाह बीते साल भमोरा के युवक से हुआ था। विवाहिता के मुताबिक शादी के बाद वह ससुराल गई। 

सुहागरात पर पति ने उससे दूरी बना ली। कई दिनों तक वह इसी तरह का व्यवहार करता रहा। बाद में उसे पता चला कि पति अक्षम है। शादी से पहले यह बात उससे छिपाई गई थी। 
विज्ञापन

मेडिकल चेकअप में हुई पुष्टि
विवाहिता के मुताबिक पति से इलाज कराने के लिए कहकर वह मायके आ गई। 20 नवंबर 2023 को वह दोबारा ससुराल गई और पति का चेकअप कराया तो रिपोर्ट में उसके अक्षम होने की पुष्टि हुई। इलाज कराने के लिए कहने पर ससुराल वाले भड़क गए। उन्होंने उसको पीटा और कहा कि मायके से एक लाख रुपये लेकर आओ तब इलाज कराएंगे।

अपने भाई को लेकर कमरे में आया पति, बोला- इससे संबंध बनाओ 
विवाहिता का आरोप है कि उसी रात पति अपने भाई को लेकर उसके कमरे में आया और उससे संबंध बनाने के लिए कहा। विवाहिता के मना करने पर ससुराल वालों ने उसे फिर पीटा। दूसरे दिन उसका सारा जेवर उतरवा कर रख लिया और उसे उसके मायके छोड़ आए।
विज्ञापन

कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब पति और ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए तो विवाहिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें