शीशगढ़। थाना क्षेत्र में ड्यूटी करने वाले होमगार्ड की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। होमगार्ड की मृत्यु से परिवार में मातम पसरा है। मृतक होमगार्ड यशपाल (45) निवासी ढकिया डाम शीशगढ़ थाने में ड्यूटी करते थे। बृहस्पतिवार को वह ड्यूटी करके घर जा रहे थे कि देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक यशपाल के परिवार में पत्नी प्रेमवती, बेटा राहुल, बेटी स्वाति, रमन, तीन बच्चे हैं। सूचना पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मृतक होमगार्ड यशपाल का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि होमगार्ड की मौत की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। संवाद