फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल जा रही गृह विज्ञान की शिक्षिका को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
एक्सीडेंट के बाद घटना स्थल पर टूटी पर बाइक।
विज्ञापन
हाफिजगंज। स्कूटी से कस्तूरबा स्कूल में पढ़ाने जा रही अध्यापिका को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अकाउंटेंट घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया है।
विज्ञापन

हाफिजगंज के कस्तूरबा स्कूल की 45 वर्षीय शिक्षिका राखी रानी बरेली के कोहाड़ापीर घर से स्कूल के ही अकाउंटेंट प्रमोद सक्सेना की स्कूटी पर बैठकर स्कूल जा रही थीं। सुबह करीब साढ़े सात बजे हाफिजगंज के लभेड़ा पर बनी संकरी पुलिया पर स्कूटी पहुंची कि तभी पीछे से तेज गति व लापरवाही से चलते आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे पीछे बैठी शिक्षिका राखी रानी नीचे गिर गईं और ट्रक की चपेट में आ गई, जबकि अकाउंटेंट प्रमोद सक्सेना भी घायल हो गए। मौत की सूचना पर परिवार व स्कूल में मातम पसर गया।
अविवाहित थी राखी रानी
राखी रानी अविवाहित थीं। पिता व भाई की पहले ही मौत हो चुकी है। बीमार मां और भतीजे की जिम्मेदारी उन्हीं के ऊपर थी, मगर उनकी मौत से परिवार में रोना-पीटना मच गया। कस्तूरबा स्कूल की प्रधानाध्यापिका सपना पाण्डेय ने बताया कि राखी रानी गृहविज्ञान की पार्ट टाइम शिक्षिका थीं। उनकी मौत की सूचना मिलने पर स्कूल में बच्चों की छुट्टी कर दी गई। संवाद

एक्सीडेंट के बाद घटना स्थल पर टूटी पर बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें