फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: झांसा देकर युवती से सिपाही ने एक वर्ष तक किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पीएसी के एक जवान ने शादी का झांसा देकर शाही थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से एक साल तक दुष्कर्म किया, जब युवती शादी का दबाव बनाने पहुंची तो आरोपी और उसके परिजनों ने गाली-गलौज कर भगा दिया और शादी करने से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने थाना शाही में तहरीर दी है।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि 18 दिसंबर 23 को फोन कॉल आया तो दूसरे तरफ से युवक ने अपने को पीएसी का जवान बताते हुए मीठी-मीठी बातों में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर एक साल में कई जगहों पर ले जाकर दुष्कर्म किया और गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। शादी का दबाव बनाने पर आरोपी मुकर गया। पीड़िता ने परिजनों को सारी बातें बताई। तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें