फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक किमी के दायरे में लोगों को होम क्वारंटीन के निर्देश

विज्ञापन
सुभाष नगर में कोराना का मरीज मिलने के बाद पूरे क्षेत्र को एक हफ्ते के लिए प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

सुभाष नगर गली नंबर एक में 14 दिन नहीं निकलेंगे लोग
विज्ञापन

किसी ने निकलने की कोशिश की तो होगी कानूनी कार्रवाई

बरेली। सुभाष नगर के युवक के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि केे बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक किलोमीटर तक के दायरे में लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया है। पूरे परिवार को अस्पताल में क्वारंटीन किए जाने के बाद 22 से 26 मार्च के बीच युवक जिन लोगों से मिला था, उनकी छानबीन स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अब तक एक डॉक्टर भी युवक के संपर्क में आया था। गली संख्या एक में लोगों की आवाजाही 14 दिनों तक प्रतिबंधित रहेगी। पड़ोसियों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई है। अगर 14 दिनों के बीच किसी के घर से बाहर निकलने की जानकारी मिलेगी तो सरकारी आदेश की अवहेलना समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है। इस बाबत युवक के घर पर नोटिस भी चस्पा किया गया है। साथ ही पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें