पूरनपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने अन्य राज्यों से आए 300 प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया। संक्रमित मिले प्रवासी मजदूरों के संपर्क में आए लोगों समेत 11 लोगों को सैंपल के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड समेत दूसरे राज्यों और प्रदेश के अन्य शहरों से आए 300 लोगों की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जांच की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सीपी सिंह ने बताया कि जांच के बाद सभी को 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर दिया गया है। संक्रमित प्रवासी मजदूरों के संपर्क में रहे शेरपुरकलां से एक, धर्मापुर से दो, गहलुइया से एक, मोहल्ला गनेशगंज से एक, रूरिया सलेमपुर से एक, सबलपुर से एक, सिमरिया से एक, मोहल्ला ढका से एक, गांव मुझा से एक, प्रसादपुर से एक व्यक्ति का सैंपल कराने के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। संवाद