फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में मठ तिराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ एक युवक ने मारपीट कर दी। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और एफआईआर दर्जकर उसे जेल भेज दिया। यह मामला सोमवार शाम करीब चार बजे का है। उस वक्त सुभाष नगर थाना क्षेत्र के प्रगति नगर निवासी होमगार्ड रामनरेश मठ तिराहे पर ट्रैफिक ड्यूटी पर तैनात थे। उनका कहना है कि वहां बिहारीपुर निवासी नमन शर्मा आया और मामूली बात को लेकर उनसे गालीगलौज व मारपीट कर दी। यह देखकर वहां काफी लोग जमा हो गए। होमगार्ड की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। होमगार्ड रामनरेश ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और लोक सेवक पर हमला करने के आरोप में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तो वहीं पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें