बरेली। बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खाली पदों पर भर्ती के लिए शासन ने हरी झंडी दी है, लेकिन नए आवेदन नहीं होंगे। जिन महिलाओं ने 27 अप्रैल से पहले आवेदन किए हैं, उनके आवेदनों पर ही विचार होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक पद के लिए 48 आवेदन आए हैं। आवेदन फाॅर्म दो दिन में छांटे जाएंगे फिर मेरिट बनेगी और नियुक्तियां होंगी।
जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 311 पदों के लिए 15,000 आवेदन आए। सॉफ्टेवयर में त्रुटि की वजह से एक व्यक्ति का आवेदन बार-बार शो कर रहा है। त्रुटियों को दूर कराया जा रहा है। आवेदनों की छंटनी करने के बाद ही मेरिट सूची बनेगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट है, लेकिन मेरिट में परास्नातक तक की योग्यता का मूल्यांकन होगा। अगले दो महीने में नियुक्त प्रक्रिया पूरी होगी। बाल विकास विभाग में रिक्त पदों के लिए 2011-12 में नियुक्तियां हुईं थीं। अब 12 साल बाद नियुक्तियां होनी हैं। बाल विकास मुख्यालय पूरे प्रदेश के लिए में सॉफ्टवेयर तैयार किया है। ब्यूरो