फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 78 संवेदनशील स्थानों पर होगा होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से एसएसपी ने जोन और सेक्टर में बांटा शहर
विज्ञापन

बरेली। होली के त्योहार पर जिले में 78 संवेदनशील जगहों पर होलिका दहन होगा। पुलिस ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा की जाएगी। क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) भी तैनात रहेंगी।
होली पर जिले में 2866 जगहों पर होलिका दहन होगा। वही, राम बरात समेत 69 जुलूस निकाले जाएंगे। तीन मेले भी जिले में लगेंगे इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने जिले में 78 संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया है जहां होलिका दहन कार्यक्रम होना है।
विज्ञापन

पुलिस ने खुराफातियों पर लगाम लगाने के लिए शहर को 26 जोन और 86 सेक्टरों में बांटा है। पुलिस की जिले में 106 क्यूआरटी तैनात रहेंगी, कोई भी घटना होने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले के थानों में शांति समिति की बैठकें की जा रही हैं। इसमें संभ्रांत लोगों को बुलाकर शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने की कोशिश की जा रही है। पुलिस खुराफातियों को चिह्नित कर निरोधात्मक कार्रवाई भी कर रही है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें