फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एस्ट्रोटर्फ पर खेलने के लिए छोड़ दिया अपना घर

Sat, 27 Jan 2018 08:27 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
हॉकी
विज्ञापन
पांच साल पहले हॉकी खेलने की शुरुआत करने वाली शाहजहांपुर की महजबीं के लिए यह खेल अब जुनून बन चुका है। इसी जुनून ने उसे दो बार नेशनल प्रतियोगिता तक पहुंचाया। अब महजबीं को राष्ट्रीय टीम में जाने के रास्ते की तलाश है। घास का मैदान उसे इसकी तैयारी में रोड़ा बनता नजर आया तो उसने एस्ट्रोटर्फ पर खेलने के लिए अपना शहर छोड़ दिया। अब वह बरेली में रहकर एस्ट्रोटर्फ पर प्रैक्टिस करेगी। शनिवार को उसने स्टेडियम आकर हॉकी कोच से मदद मांगी।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के एक कॉलेज में पढ़ने वाली महजबीं 2014 में भोपाल और 2017 में रोहतक में नेशनल खेल चुकी है। यूनिवर्सिटी और कॉलेज लेवल की कई प्रतियोगिता में मेडल जीत चुकी है। शाहजहांपुर के हथौड़ा गांव की रहने वाली महजबीं के पिता जाबिर हुसैन और मां यासमीन के साथ उसके भाई भी चाहते थे कि वह अच्छी हॉकी खिलाड़ी बने। शाहजहांपुर के स्टेडियम में उसकी तैयारी नहीं हो पा रही थी। इसलिए उसने बरेली आने का फैसला लिया। हालांकि पहले तो घर के लोग इसके लिए तैयार नहीं हुए। महजबीं ने घरवालों को यकीन दिलाया कि बरेली में एस्ट्रोटर्फ पर वह अच्छी तैयारी कर सकती है। आखिरकार घर वालों ने अनुमति दे दी और शनिवार को वह बरेली पहुंच गई। हॉकी कोच मुजाहिद हुसैन ने बताया कि महजबीं की तैयारी में वह पूरा सहयोग करेंगे। वह अच्छी खिलाड़ी है। वह टीम में गोल कीपर की भूमिका निभाती है और उसका प्रदर्शन भी शानदार रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें