फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार तमंचों के साथ हिस्ट्रीशीटर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। संजयनगर निवासी हिस्ट्रीशीटर छोटू उर्फ विजय का चार तमंचों के साथ एक फोटो वायरल हुआ है। इसे एडीजी को ट्वीट करके शिकायत की गई है। इसके बाद बारादरी पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वायरल फोटो में विजय के पास चार तमंचे दिख रहे हैं। इनमें दो तमंचे उसकी पैंट में कमर के पास लगे हैं और दो तमंचे हाथों में हैं। एक अन्य फोटो में चारों तमंचे उसके पास पड़ी चारपाई पर रखे दिख रहे हैं। एडीजी अविनाश चंद्र को किए ट्वीट में कहा गया है कि विजय लोगों को तमंचे दिखाकर धमकाता है और दबंगई करता है। उन्होंने इसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए तो बारादरी पुलिस को मामले की जांच करने को कहा गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि विजय पर करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। बारादरी पुलिस का कहना है कि यह फोटो कई साल पुराना है, जिसे अब वायरल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें