फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पूर्व पार्षद साजिद सकलैनी और ऋषभ ठाकुर समेत 16 की खोली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एसएसपी के निर्देश पर पूर्व पार्षद साजिद सकलैनी और जिला बदर ऋषभ ठाकुर समेत 16 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर पुलिस ने निगरानी शुरू कर दी है। विभिन्न थानों की पुलिस ने लूट, जानलेवा हमले, गोकशी, मादक पदार्थ तस्करी, हत्या और बलवे-दंगे जैसे मामलों में संलिप्त रहे अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन

बारादरी पुलिस ने दंगे के आरोपी पूर्व पार्षद साजिद सकलैनी की हिस्ट्रीशीट खोली है। आंवला पुलिस ने लूट चोरी के मामले में कनगांव निवासी दुर्वेश और चोरी व जानलेवा हमले के मामले में नटियाखेड़ा निवासी जितेंद्र की हिस्ट्रीशीट खोली है। मीरगंज पुलिस ने गोकशी के आरोपी सूफी टोला निवासी नजमुद्दीन और नगरिया सादात निवासी इरफान की हिस्ट्रीशीट खोल दी। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में कस्बे के वार्ड 15 निवासी उस्मान, वार्ड आठ निवासी असलम उर्फ पिंडा और वार्ड नौ निवासी अकरम की हिस्ट्रीशीट खोली है। बहेड़ी पुलिस ने गोकशी के आरोपी फैजगंज निवासी तौफीक शाह की हिस्ट्रीशीट खोली है।
सुभाषनगर पुलिस ने चोरी और लूट के मामलों में संलिप्त रहने पर क्यारा निवासी ऋषभ ठाकुर और शांति बिहार निवासी मनोज कुमार की हिस्ट्रीशीट खोली है। शाही पुलिस ने लूट, चोरी और छिनैती करने वाले बसई निवासी मुनीश, सुकाली निवासी संजय, संजू उर्फ रघु की हिस्ट्रीशीट खोली है। क्योलड़िया पुलिस ने लूट और हत्या के आरोपी रहे सतवन पट्टी निवासी सलीम हुसैन व कमलापुर निवासी कलेक्टर उर्फ पहलवान की हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस ने सभी की निगरानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-

मौलाना के करीबी साजिद पर है 15 हजार का इनाम
- पिछली साल 27 सितंबर को हुए दंगे के बाद से साजिद सकलैनी का नाम चर्चा में है। साजिद वार्ड 62 से पार्षद रहा है और मौलाना तौकीर रजा का करीबी बताया जाता है। दंगे के मुकदमे में फरार घोषित होने के बाद उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी है। सूत्र बताते हैं कि वह दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में रहकर कोई व्यवसाय कर रहा है। फर्जी जमानत कराने के मामले में भी उस पर आरोप लगे हैं। कुछ दिन पहले भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई मामले में दर्ज प्राथमिकी की विवेचना कर रहे एक चौकी प्रभारी पर साजिद के घर दावत उड़ाने के आरोप लगे थे।

नेता बनने की कोशिश में अपराधी बना ऋषभ ठाकुर
- सुभाषनगर पुलिस ने ऋषभ ठाकुर की हिस्ट्रीशीट खोली है। ऋषभ साधारण परिवार का युवक है जिसने खुद को नेता बताना शुरू किया। जल्दी नेता बनने की होड़ में ऋषभ गलत संगत में पड़ा और चोरी, वसूली जैसे अपराध के दलदल में उतर गया। बारादरी में स्पा सेंटर संचालिका से वसूली में ऋषभ ठाकुर की कॉल रिकाॅर्डिंग भी वायरल हुई। इसके बाद ऋषभ को जिला बदर भी किया गया, लेकिन वह शहर में ही मिला तो मुठभेड़ में उसे पैर में गोली भी लगी। नई रिपोर्ट दर्ज की गई। अब ऋषभ की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें