फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाई की हत्या करने का आरोपी हिस्ट्रीशीटर तौफीक मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 21 Jul 2026 11:15 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शेरगढ़ (बरेली)

सार

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में इसरार खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी गुड्डू उर्फ तौफीक को मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपी गुड्डू मृतक का सगा भाई है। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शेरगढ़ थाना क्षेत्र के खजुआ जागीर में 17 जुलाई को हुए इसरार खान हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ तौफीक के पैर में गोली लगी है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के कस्बापुर गांव के पास किच्छा नदी के पुल के निकट हुई। हत्यारोपी गुड्डू मृतक का सगा भाई है। 

विज्ञापन


सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी गुड्डू उर्फ तौफीक इसरार खान की हत्या का मुख्य आरोपी था। इसरार खान की हत्या खजुआ जागीर गांव में मकान विवाद को लेकर हुई थी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। 

मंगलवार तड़के हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इस दौरान सिपाही अंकुर भाटी के हाथ में भी गोली लगने से वह घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें