फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: सर्किट हाउस में हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन का जश्न, भाजपा नेताओं के साथ फोटो वायरल; डीआईजी-डीएम से शिकायत

Sat, 28 Nov 2026 11:42 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के सर्किट हाउस में हिस्ट्रीशीटर के जन्मदिन की पार्टी का मामला सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर की भाजपा नेताओं के साथ केक काटते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसकी शिकायत डीआईजी और डीएम से की गई है। 
विज्ञापन
जन्मदिन पार्टी का केक कटता हिस्ट्रीशीटर व भाजपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में वीआईपी और वीवीआईपी के ठहरने के लिए जाना जाने वाला सर्किट हाउस अब हिस्ट्रीशीटरों के जन्मदिन की पार्टी को लेकर भी चर्चा में आ गया है। हिस्ट्रीशीटर और उपद्रव के आरोपियों की सर्किट हाउस में केक काटने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हिस्ट्रीशीटर अंशु आर्य वाल्मीकि की भाजपा नेताओं के साथ सर्किट हाउस में जन्मदिन का केक काटते हुए तस्वीरें सामने आई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

किला निवासी राजकिरन ने डीआईजी मुनिराज जी और डीएम अविनाश सिंह से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उनके मुताबिक अप्रैल 2016 में शहनाई बरातघर में उनके भाई राजीव उर्फ राजू की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीन नवंबर 2022 को सत्र न्यायालय ने अंशु आर्य वाल्मीकि समेत पांच आरोपियों को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई थी। अंशु आर्य सुभाषनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर है।

आरोपी बोला- 2016 से पहले के हैं फोटो 
वायरल फोटो में अंशु आर्य वाल्मीकि भाजपा नेताओं के बीच जन्मदिन का केक काटते नजर आ रहा है। शिकायतकर्ता ने सर्किट हाउस में जन्मदिन पार्टी की अनुमति देने के मामले की भी जांच कराने की मांग की है। इधर, अंशु आर्य का कहना है कि वायरल फोटो 2016 से पहले के हैं। 
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शिकायत मिली है। वायरल फोटो कब हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। सर्किट हाउस का आवंटन प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर से होता है। मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों से भी सहयोग लिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें