बरेली में संगीन आपराधिक वारदात में शामिल 11 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें भोजीपुरा थाना क्षेत्र के सर्वाधिक सात बदमाश शामिल हैं। इनमें से चार मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हैं। सूची में शामिल आंवला के तीन बदमाशों के खिलाफ हत्या, लूट व चोरी के मामले दर्ज हैं। बारादरी थाना क्षेत्र के बदमाश राजू खान की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उस पर डकैती के आठ मामले दर्ज हैं।
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के शराफत और रजत के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के 14-14 मामले दर्ज हैं। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि हिस्ट्रीशीट खोलकर इन सभी की निगरानी की जा रही है। इनमें से कुछ जेल में हैं। बाकी की तलाश की जा रही है।
ये हैं नए हिस्ट्रीशीटर
थाना भोजीपुरा : गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी ताहिर, शराफत अली, हनीस खां उर्फ अनीस खां, कंचनपुर निवासी रजत उर्फ गुलचम (मादक पदार्थ तस्करी), मुढि़या हाफिज निवासी लालाराम, धौराटांडा वार्ड नंबर 10 निवासी खतीब उर्फ रहमान (अवैध तमंचा फैक्टरी), भैरपुरा खजुरिया निवासी अजहर उर्फ चांद (चोरी)।
थाना आंवला : गांव भीमलौर रसूलपुर निवासी रविन्द्र यादव (लूट), यादव वाली पुलिया मोहल्ला बजरिया निवासी राहुल यादव (चोरी), ग्वाल टोली पक्का कटरा निवासी बब्बन अली (हत्या)।
थाना बारादरी : जोगी नवादा निवासी राजू खान (डकैती)।