फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कमिश्नरी में गरजे हिंदू, प्रसाद में मिलावट करने वालों की सीबीआई जांच कराने की मांग

Mon, 30 Sep 2024 03:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट के मुद्दे पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार दोपहर नेहरू युवा केंद्र से हिंदू आक्रोश रैली निकाली। सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। कमिश्नर के न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया। आस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

रैली में मंडल भर के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी बसों और निजी वाहनों से रविवार सुबह 11 बजे नेहरू युवा केंद्र पहुंचे। यहां से झंडा-बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उस दौरान कमिश्नर सौम्या अग्रवाल कार्यालय में मौजूद नहीं थीं। यह सुनकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता वहीं कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए जमीन पर बैठ गए। उन्होंने लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया और कहा कि हिंदू मंदिरों पर सरकार का हस्तक्षेप होने से ऐसा हो रहा है।
चढ़ावे को धार्मिक कार्याें के बजाय सरकार अपने अन्य खर्चे में प्रयोग कर रही है। दूसरे धर्माें के धार्मिक स्थलों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। यह सनातन धर्म और आस्था का अपमान है। मंदिरों से सरकारी नियंत्रण तुरंत हटाया जाए। आधे घंटे प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपर आयुक्त प्रीति जायसवाल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, मनीष, मानवेंद्र सिंह राणा, नीरज रस्तोगी, उज्जवल गुप्ता, रामबाबू गंगवार, अविनाश मिश्रा, आशु अग्रवाल, नीरू भारद्वाज, दिव्य चतुर्वेदी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें