फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: स्कूल गेट से कक्षा नौ की छात्रा के अपहरण की कोशिश, कोतवाली में हंगामा, तीन आरोपी पकड़े

Mon, 18 Nov 2024 06:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कोतवाली इलाके में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कार सवार तीन युवकों को पकड़ लिया। आरोप लगाया कि तीनों ने स्कूल गेट से नौवीं की छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की। मामले में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोतवाली क्षेत्र में स्कूल गेट से कक्षा नौ की छात्रा के अपहरण की कोशिश की गई। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार रुकवाकर पूछताछ की तो उसमें सवार तीनों लड़के जवाब न दे सके। पुलिस पर मामला हल्का करने का आरोप लगाकर कोतवाली में हंगामा व नारेबाजी की गई। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी कार जब्त कर ली। छात्रा को परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


सोमवार सुबह कोतवाली के पास एक इंटर कॉलेज से निकली कक्षा नौ की छात्रा बाहर खड़ी कार में जा बैठी। इससे थोड़ी देर पहले ही छात्रा के पिता उसे कॉलेज छोड़कर गए थे। वहां खड़े हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने कुतुबखाना सब्जी मंडी के पास कार रुकवाकर चालक सहित उसमें सवार तीनों लड़कों से पूछताछ की। इस पर वे जवाब न दे सके और सकपका गए। तब कार्यकर्ता उन्हें कोतवाली ले गए।

कोतवाली से हुई तीखी बहस 
कोतवाल डीके शर्मा ने छात्रा से बात की तो वह गोलमोल जवाब देने लगी। तीनों आरोपियों को पुलिस ने हवालात में डाल दिया। छात्रा के परिजनों को बुलाया गया। शुरू में उन्होंने कार्रवाई न करने और बेटी को ले जाने की बात कही। पुलिस भी ढीली पड़ी तो हिंदू जागरण मंच के दुर्गेश गुप्ता व दूसरे संगठन के अमित राठौर आदि ने कक्ष में ही कोतवाल से तीखी बहस की। कहा कि 14 साल की बच्ची के साथ अगर कोई अनहोनी हो जाती तो पुलिस को ही जवाब देना पड़ता। पुलिस को कार्रवाई करनी ही पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्टाग्राम से हुई थी दोस्ती, आरोपी बोला- मॉल घूमने निकले थे
पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर दूसरे इंटर कॉलेज में 12वीं के छात्र के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली। उसके दोस्त सुर्खा निवासी मुजाहिद और कार चालक इरशाद को भी नामजद किया गया है। पूछताछ में आरोपी छात्र ने बताया कि तीन महीने पहले ही इंस्टाग्राम के जरिये छात्रा से उसकी दोस्ती हुई थी। फिर एक-दूसरे का नंबर लेकर बात करने लगे। दो बार पहले भी वह छात्रा को घुमाने ले जा चुका है। सोमवार को मॉल घूमने का इरादा था। छात्र के साथ उसका दोस्त मुजाहिद था। मुजाहिद ने ही किराये पर इरशाद की कार बुक की थी।

सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि छात्रा को स्कूल से ले जाने के मामले में उसके पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तीन आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच और छात्रा के बयान के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें