फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हिंदू जागरण मंच ने गांव का माहौल खराब करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। हिंदू जागरण मंच व विहिप कार्यकर्ताओं ने दरावनगर गांव के ग्रामीणों के साथ संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंच कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का कहना था कि कुछ खुराफाती बकरीद पर गांव में कुर्बानी की नई परंपरा डालने का प्रयास कर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि शनिवार तक गांव में किसी भी तरह की कोई कुर्बानी नहीं हुई है। इससे पहले थाना वजीरगंज के एक गांव में कुर्बानी होकर गांव आती थी। पिछले साल गांव के कुछ खुराफातियों ने गांव में बड़े जानवर की कुर्बानी करके नई परंपरा डालने की शुरुआत करके गांव का माहौल खराब करने की कोशिश की। इसकी शिकायत तत्कालीन एसडीएम से की गई थी।
ज्ञापन देने वालों में जयदीप पारासरी, अवनेश शंखधार, अमित शर्मा, आशीष हिंदू, उमाशंकर, सीताराम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें