फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जमीन पैमाइश तो किसी ने पेंशन न मिलने की शिकायत की

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम वित्त और एसपी देहात ने फरयादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किया। समाधान दिवस में 45 शिकायतें दर्ज हु़ईं, जिसमे पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के पास भेज दी गई।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में एडीएम वित्त संतोष बहादुर सिंह और एसपी देहात मुकेश चन्द्र मिश्रा ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं।
बुखारपुर गांव के उदय सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि भूमि पैमाइश के लिए एसडीएम नवाबगंज ने चकबंदी टीम को आदेश दिया था कि पुलिस राजस्व टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे, लेकिन पुलिस बल के न मिलने से आदेश का पालन नहीं हो पा रहा है। जिस पर एसपी देहात ने पुलिस बल को मौके पर मौजूद रहने के लिए आदेश थाना प्रभारी नवाबगंज को दिए हैं। नगर के मोहल्ला कैलाश नगर निवासी जमीलन पेंशन का भुगतान न मिलने की शिकायत दर्ज कराई।
इस तरह समाधान दिवस में पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम मल्लिका नैन, तहसीलदार आर्चि गुप्ता, सीओ हर्ष मोदी, पूर्ति निरीक्षक सुनील भटनागर, अधिशासी अधिकारी प्रियंका मिश्रा, कोतवाल संजय सिंह, नवाबगंज चौकी इंचार्ज विदेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें