बरेली। इंडियन डेंटिस्ट एसोसिएशन की ओर से नैनीताल रोड स्थित सेक्रेड हार्ट स्कूल में आयोजित इंडियन डेंटल एसोसिएशन प्रीमियर लीग सीजन छह के दूसरे दिन रविवार को 10 मुकाबले खेले गए।
पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला हिमांशु वारियर्स और माधव हॉक्स के बीच खेला गया। माधव हॉक्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी हिमांशु वारियर्स की टीम ने 7.2 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज डॉ. सलिल बलदेव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज डॉ. अनुज कुमार, सर्वश्रेष्ठ फील्डर डॉ. हर्ष रहे।
महिला वर्ग में बरेली सुपर क्वींस विजेता व पावर पफ गर्ल्स उपविजेता रहीं। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज प्रतिष्ठा गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज पारुल व फील्डर डालिमा अग्रवाल रहीं। वहींए बच्चों की श्रेणी में प्रेसिडेंट इलेवन विजेता व सेक्रेटरी इलेवन टीम उपविजेता रही। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज श्रेयांश रस्तोगी व अरिहंत गुप्ता सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बने।
इस दौरान डॉ. अविजित जौहरी, डॉ. रवि सक्सेना, डॉ. अवधेश गंगवार, डॉ. अमित किशोर सक्सेना, डॉ. समीक्षा गौतम, डॉ. मयंक सागर, डॉ. सुमित पाराशर, डॉ. आलोक कुमार, डॉ. आकांक्षा घेरा, डॉ. राहुल वोरा मौजूद रहे। संवाद