फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय समाज की रामलीला में हुआ रावण दहन

Sat, 24 Oct 2015 02:01 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पर्वतीय समाज की रामलीला का शुक्रवार को समापन हो गया। कैंट के बीआई बाजार में दशहरा मेले का उत्तराखंड संस्कृति का रूप देने का भी प्रयास रहा। पहाड़ की प्रसिद्ध लोक नृत्य संस्कृति छोलिया नृत्य का आयोजन किया गया। रावण और मेघनाद के पुतलाें का भी दहन हुआ।
विज्ञापन

कैंट स्थित मिलट्री ग्राउंड में पर्वतीय समाज की ओर से दशहरे मेले में खूब रौनक रही। प्रतिदिन रामलीला का आयोजन हुआ, जिसमें यहां के स्थानीय बच्चों और बड़ों ने भाग लिया। गुरुवार को राजतिलक का प्रसंग करने के बाद शुक्रवार को रावण का कार्यक्रम रखा गया। मेले का शुभारंभ दीप्ती जोशी ने किया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। उत्तराखंड संस्कृति को समेटे तमाम कार्यक्रम भी हुए। छोलिया नृत्य ने समां बांधा। कार्यक्रम में अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडेय, मदन सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र पांडेय, कुंवर सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह बिष्ट, मीडिया प्रभारी सुरेश चंद्र पंत व अन्य दर्जनों सदस्यों ने अपना सहयोग दिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें