फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहगुल पुल के पास ट्रक पलटने से 12 घंटे तक जाम रहा हाईवे

विज्ञापन
हुलास नगरा में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

चार बजे से लगा जाम आधी रात बाद खुल सका, ट्रक को हटाने पहुंची क्रेन भी जाम में फंसी
विज्ञापन

हुलासनगरा क्रॉसिंग के बार-बार बंद होने से भीषण हुए जाम के हालात

फतेहगंज पूर्वी। बरेली-लखनऊ हाईवे की दुर्दशा बेहद खराब होने से यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को अक्सर जाम से दो-चार होना पड़ता है। रविवार शाम भी बहगुल पुल के पास हाईवे के गड्ढों में फंसकर एक ट्रक पलट गया। बीच सड़क पर ट्रक पलटने से कुछ ही देर में दो किलोमीटर तक जाम लग गया।
विज्ञापन

इस दौरान हुलासनगरा क्रॉसिंग ट्रेनों को गुजारने के लिए बार-बार बंद किए जाने से भी जाम और भीषण हो गया। क्रॉसिंग के दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटे वाहनों को कसरक और जैतीपुर लिंक मार्ग से निकालना शुरू किया, लेकिन हालात काबू में नहीं हो सके। इस बीच ट्रक को सड़क से हटाने के लिए मंगाई गई क्रेन भी जाम में फंस गई। रात करीब नौ बजे क्रेन ट्रक तक पहुंच सकी, इसके बाद ट्रक को सड़क से हटाया जा सका, लेकिन हाईवे जाम की गिरफ्त से मुक्ति नहीं पा सका। पुलिस ने आधी रात बाद जाम खुलने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें