फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईवे निर्माण में कार्यदायी कंपनी पर जमीन कब्जाने और डंपर से कुचलने की धमकी देने का आरोप

Sun, 21 Jun 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। बरेली-सितारगंज हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारियों और एक अधिकारी पर अधिग्रहित भूमि से अधिक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करने और विरोध करने पर डंपर से कुचलने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

गांव सिथरा निवासी महेशचंद्र अग्रवाल ने थाना हाफिजगंज में तहरीर दी है। बताया, वह मैसर्स श्री ब्रिक्स के साझेदार हैं और उनकी फर्म की भूमि पर ईंट भट्ठा और धर्मकांटा संचालित है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के लिए उनकी 1,795 वर्गमीटर भूमि अधिग्रहित हुई थी। आरोप है कि कंपनी निर्धारित सीमा से अधिक भूमि पर कब्जा करने की कोशिश कर रही है। 18 जून की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे कंपनी के कर्मचारियों ने जेसीबी से उनकी ईंटें क्षतिग्रस्त कर दीं। विरोध करने पर दोनों कर्मचारियों ने एक वरिष्ठ अधिकारी से कॉल पर बात की। तहरीर के अनुसार, अधिकारी ने मोबाइल फोन के स्पीकर पर डंपर से कुचलने की बात कही।
महेशचंद्र हृदय रोगी हैं। बताया कि पहले भी उनको धमकाया जा चुका है। उन्होंने पांच जून को परियोजना निदेशक और जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की थी। भूमि विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई है। न्यायालय ने भूमि की पैमाइश कराने के निर्देश दिए हैं। फिर तहसील नवाबगंज में पैमाइश के लिए आवेदन भी किया है, जो लंबित है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि कंपनी के इंजीनियर को बुलाकर हिदायत दी है कि पैमाइश होने तक अतिरिक्त जमीन पर कब्जा न किया जाए। वहीं, इंजीनियर ने बताया कि वह केवल अधिग्रहित जमीन ले रहे हैं। शेष प्रक्रिया अभी चल रही है और उनके किसी कर्मचारी ने धमकी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें