फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर भड़के- लोहे का जाल ठीक कराए बगैर पैच वर्क गलत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हार्टमन ओवरब्रिज पर खतरनाक गड्ढों के अंदर टूटे लोहे के जाल की मरम्मत कराए बगैर ही पैच वर्क कराने पर पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर प्रवेश गुप्ता भड़क गए। ओवरब्रिज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेतु निगम के स्टाफ को निर्देशित किया कि टूटे जाल की वेल्डिंग कराने के बाद ही सीमेंट से गड्ढों को भरा जाए। उन्होंने किला ओवरब्रिज पर टूटी सड़क को दुरुस्त करने के निर्देशित भी विभागीय स्टाफ को दिए हैं।
विज्ञापन

हार्टमन ओवरब्रिज पर एक बार फिर से खतरनाक गड्ढे हो गए हैं। ये गड्ढे इतने गहरे हो गए थे कि सीसी रोड के अंदर बिछा लोहे का जाल तक क्षतिग्रस्त हो गया था और उसकी सरिया टूटकर बाहर निकल आई थीं। सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के ध्यान न देने पर स्मैकिए सरिया काटकर चोरी कर ले गए। इसके बाद सेतु निगम के स्टाफ ने टूटे हुए लोहे के जाल को ठीक कराए बगैर ही पैच वर्क के नाम पर लीपापोती कर दी है। यह गड़बड़ी सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर प्रमेश गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुल की सड़क की मरम्मत के काम पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि अगर जाल टूट गया था तो वेल्डिंग करने के बाद ही उसकी मरम्मत कराई जानी चाहिए। ऐसे तो दोबारा गड्ढे हो जाएंगे। सेतु निगम के स्टाफ ने बताया गड्ढे को तत्काल भरने के लिए ऐसा किया गया था। स्थायी पैच वर्क के काम के लिए जो इस्टीमेट बनाया गया है, उसमें लोहे के जाल की मरम्मत को भी शामिल किया गया है। इधर, किला ओवरब्रिज की सड़क पर खतरनाक गड्ढे को देख चीफ इंजीनियर ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से शुक्रवार से ही गड्ढों को भरने का काम शुरू करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें