फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सबसे ज्यादा टैक्स, फिर भी आवास विकास में सुविधाओं का अभाव

Mon, 09 Mar 2026 03:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम के वार्ड 67 आवास विकास में पार्कों की स्थित खराब है। शहर का पॉश व सबसे अधिक टैक्स देने वाले क्षेत्रों में शामिल होने के बाद भी यहां की सड़कें 20 साल से बनी नहीं है। कई बार महापौर व निगम में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन उन्हें कोई समाधान नहीं हुआ। ये बातें अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगाें ने बताई।
विज्ञापन

मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि वार्ड में कुत्तों का आतंक है। जगह-जगह झुंड बना कर खड़े रहते है। आने जाने वाले लोगाें पर भौंकते है और उन्हें काटने के लिए दौड़ते है। कई बार अकेले आने वाले बच्चे गिरकर घायल हो चुके है, लेकिन निगम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। बताया कि वार्ड में कई जगह की सड़कें खोदी पड़ी है कई जगह टूटी है, तमाम बार निगम ने जाकर इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। टूटी सड़कों पर कई बार लोग गिर चुके है। एसबी सिंह ने बताया कि वार्ड के हर पार्क में पानी की समस्या बनी हुई है। पार्क में पानी के लिए कोई स्थाई व्यवस्था नहीं है। किसी-किसी पार्क में लाइट नहीं है साथ ही बेंच भी टूटी पड़ी है, निगम को इसे भी ठीक कराना चाहिए। जगदीश खंडेलवाल ने बताया कि सड़कों के ऊपर लेयर डालकर सड़क बनी दी जा रही है, रोड के ऊपर रोड डालने से लेबल बहुत ऊंचा हो गया है जिससे बरसात के समय घरों में पानी भरने की समस्या आम बात है। पूनम पाल ने बताया कि कॉलोनी में पार्क की रंगाई पुताई नहीं हो रही है। कई बार शिकायत कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हुआ। कई पार्क में माली नहीं है, निगम को एक माली की ड्यूटी लगाई चाहिए। कमल गुप्ता ने बताया कि राजेंद्र नगर शहर का पॉश इलाका है। यहां पर तमाम बड़े-बड़े होटल, अस्पताल खुल गाए है लेकिन वहां पर पार्किंग नहीं है। वार्ड में सीवर भी प्रमुख समस्या है। सीवर की सफाई न होने के कारण गंदगी बाहर आती है। कार्यक्रम में दीपक भाटिया, धनश्याम अग्रवाल,पूनम पाल, वंश टंडन मानस खंडेलवाल, संचित सक्सेना, पदम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

बयान
समस्याओं का समाधान होना चाहिए
आवास विकास वार्ड शहर के पॉश इलाके में आता है। इसके बाद भी यहां पर तमाम रोड टूटी पड़ी है, सालों से यहां निर्माण नहीं हुआ है। निगम को समाधान कराना चाहिए। विनीत टंडन
विज्ञापन


- वार्ड के पार्क में स्थिति खराब है। वहां पर पानी नहीं आता है, जिससे हरे भरे पेड़ सूख जाते है। पार्क में माली की व्यवस्था भी होनी चाहिए। - तारा चंद्र चौधरी

- वार्ड में कुत्तों का आतंक है। आवारा कुत्ते झुंड लगाए बैठे रहते है और आने जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। कई बार बच्चे गिरकर घायल भी हो चुके है। - अल्का गुप्ता

- वार्ड की समस्याओं को लेकर महापौर व नगर आयुक्त को अवगत कराया गया है। कुछ काम हो भी रहे है, जाम अतिक्रमण के लिए दोबारा कहा जाएगा। - शशि सक्सेना पार्षद वार्ड 67
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें