फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आबादी के करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन बनी खतरा, लोगों ने की हटाने की मांग

Mon, 15 Jun 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के वार्ड-18 रेलवे कॉलोनी के सिद्धांतनगर में लोगों के घरों के करीब से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसकी चपेट में आकर दो लोग जान भी गंवा चुके हैं। इसकी जगह भूमिगत लाइन डालने के लिए स्थानीय लोग वर्षों से मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के वार्ड-18 रेलवे कॉलोनी के सिद्धांतनगर में लोगों के घरों के करीब से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इसकी चपेट में आकर दो लोग जान भी गंवा चुके हैं। इसकी जगह भूमिगत लाइन डालने के लिए स्थानीय लोग वर्षों से गुहार लगा रहे हैं। अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक को अपनी समस्या बताई, पर कोई समाधान नहीं हुआ। अमर उजाला के वार्ड संवाद कार्यक्रम में रविवार को स्थानीय लोगों ने ये बातें कहीं। राजाराम दिवाकर ने बताया कि कई बार सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन हर बार फर्जी निस्तारण दिखा दिया जाता है।

विज्ञापन




राम संजीवन ने बताया कि वार्ड में पानी की पाइप लाइन ही नहीं बिछी है, लेकिन हर बार पानी का बिल जोड़कर भेज दिया जाता है। एक-दो स्थान पर जहां पाइप लाइन पड़ी भी है, वहां वर्षों से पानी नहीं आया। मजबूर लोग अपने स्तर से  पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। नंद किशोर ने बताया कि वार्ड में कुत्तों व बंदरों का आतंक है। बंदरों से बचने के लिए कुछ लोगों ने घरों पर जाल तो कई ने लंगूर के पोस्टर लगवा रखे हैं। इसके बाद भी बंदरों का आतंक कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम से कई बार इसकी शिकायत की गई, लेकिन अफसर वन विभाग की जिम्मेदारी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं और वन विभाग जानकारी नहीं होने की बात कहता है। कुत्तों को पकड़ने के लिए टीम नहीं आ रही है।

विज्ञापन

वार्ड में आती हैं ये कॉलोनियां 
नंद किशोर ने बताया कि 12 हजार की आबादी वाले वार्ड में सिद्धांतनगर, कृष्णानगर, नंदन  वन, शिव स्टेट, सेंट्रल जेल आदि प्रमुख कॉलोनियां आती हैं, लेकिन सफाई कर्मचारियों की संख्या कम होने से नियमित सफाई नहीं हो पा रही है। कई जगह गंदगी रहती है। रेलवे कॉलोनी के लोग कूड़े को जला देते हैं। इससे प्रदूषण होता है,  लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं देता है। 

निगम वसूल रहा कर, पर नहीं दे रहा सुविधाएं
नगर निगम हर साल टैक्स वसूल रहा है, पर सुविधाएं मुहैया नहीं करा रहा। पानी की लाइन बिछाकर छोड़ दी है, उसमें पानी नहीं आता।- हरी शंकर
वार्ड की सबसे बड़ी समस्या हाईटेंशन लाइन की है। दो लोगों की मौत के बाद भी विद्युत निगम इस ओरकोई ध्यान नहीं दे रहा है। - मुकेश
रेलवे कॉलोनी के पास लोग कूड़े को जला देते हैं। इससे आसपास की कॉलोनियों में प्रदूषण फैलता है, निगम इस ओर ध्यान नहीं देता है। - संजीव

पार्षद बोलीं- लगातार करा रहे काम
वार्ड के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। वार्ड की सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। पानी की समस्या है। कई बार निगम में इस मुद्दे को उठाया, लेकिन समाधान नहीं हुआ।- सुधा सक्सेना, पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें