फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में छात्र लापता: आधी रात किया कॉल, बोला- 'मां! मुझे बचा लो, कुछ लोग...'; फिर बंद हो गया फोन

Mon, 23 Dec 2024 06:59 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: बरेली में मॉल घूमने गया छात्र लापता हो गया। उसने रात करीब 12 बजे अपनी मां को कॉल की। उनके मुताबिक वह घबराया हुआ था। उन्होंने अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
आरव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली की श्यामगंज चौकी इलाके के निवासी 17 वर्षीय छात्र की मां ने रविवार आधी रात पुलिस को बेटे के अपहरण की सूचना दी। इससे खलबली मच गई। पुलिस छात्र की तलाश कर रही है। मामला मारपीट का माना जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

श्यामगंज चौकी इलाके में रहने वाली महिला नाजरीन ने रात 12 बजे के बाद यूपी 112 को कॉल करके बेटे आरव के अपहरण की सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनका बेटा इस वर्ष हाईस्कूल में आया था, लेकिन पिता वसीम अकरम का निधन होने की वजह से उसकी पढ़ाई छूट गई है।

डोहरा रोड की घटना 
महिला ने बताया कि बेटे ने रात करीब नौ बजे उनसे रुपये मांगे। उसने कहा कि वह दोस्तों के साथ मॉल जाकर कुछ खाएगा। रात 12 बजे बेटे ने कॉल की। वह घबराया हुआ था। कहा कि मां मुझे बचा लो। वह डोहरा रोड पर है। कुछ लोग उसे जबरन पकड़कर ले जा रहे हैं। महिला के मुताबिक इसके बाद से आरव का नंबर बंद आ रहा है। उन्हें डर है कि कोई अनहोनी न हो जाए। 
विज्ञापन

बारादरी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरव की स्कूटी डोरा मोड़ पर मिली है। अब तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि साथ पीने खाने के दौरान झगड़ा हुआ है। आरव को जल्दी तलाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें