फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाई ने प्रेमी को पीटा तो छात्रा ने कर ली आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

Thu, 07 Sep 2023 02:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

घर में किसी के न होने पर छात्रा का प्रेमी उससे मिलने घर पहुंच गया। छात्रा के भाई को किसी ने सूचना दी तो उसने युवक को पकड़ लिया और पीटकर भगा दिया। इससे आहत छात्रा ने जान दे दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा के भाई ने उसके प्रेमी को पीट दिया था। वह उससे मिलने के लिए घर आया था। दोनों कमरे में अकेले थे। इसी दौरान छात्रा का भाई पहुंच गया और दोनों को पकड़ लिया। इसकी वजह से वह अपने भाई से नाराज थी।

विज्ञापन


एक मोहल्ले की निवासी हाईस्कूल की छात्रा बुधवार को घर के एक कमरे में फंदे से लटकती मिली। परिजन दरवाजा तोड़कर उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया तो शव सील कर दिया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पड़ोसियों ने बताया कि छात्रा की दोस्ती बदायूं के एक युवक से थी। इसकी जानकारी छात्र के घरवालों को हुई तो उन्होंने उससे नाराजगी जताई।

ये भी पढ़ें- UP: सहेली ने होटल में बुला दो दोस्तों से कराया गैंगरेप, वीडियो और फोटो मंगेतर को भेजने से पहले की थी ये डिमांड
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते हैं कि मंगलवार को घर में किसी के न होने पर दोस्त छात्रा के घर पहुंच गया। छात्रा के भाई को किसी ने सूचना दी तो उसने युवक को पकड़ लिया और पीटकर भगा दिया। गुस्से में छात्रा के भाई ने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया था। इससे आहत छात्रा ने मंगलवार को खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें