फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा कल, 986 विद्यार्थी होंगे शामिल

Mon, 27 Jul 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित की जाने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा कल आयोजित की जाएगी। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 986 विद्यार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

28 जुलाई को आयोजित होने वाली इस परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी, सुरक्षित और नकलविहीन माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशों पर परीक्षा केंद्रों की कड़ी निगरानी के उद्देश्य से सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। जिले में छात्र-छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शामिल हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि यह परीक्षा निर्धारित तिथि को दो अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 11:45 बजे तक चलेगी। इसमें हाईस्कूल के 696 परीक्षार्थी शामिल होंगे। द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:15 बजे तक संचालित होगी, इसमें इंटरमीडिएट के 290 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। इसके जरिये जिले के दोनों परीक्षा केंद्रों के प्रत्येक कक्ष की ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें