फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: महंगे किराए ने घटा दी हज यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हज यात्रा के लिए इस बार कुल 787 लोगों ने ही आवेदन किया है। जबकि, पिछले वर्ष बरेली मंडल से 1084 यात्री हज करने गए थे। जिलेवार संख्या पर गौर करें तो बरेली से कुल 519, बदायूं से 97, शाहजहांपुर से 102 और पीलीभीत से 69 लोग हज यात्रा पर जा रहे हैं। हज यात्रियों की घटती संख्या पर किराये में इजाफा होना व कारोबार में मंदी होना प्रमुख कारण माना जा रहा है। बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने केंद्रीय हज कमेटी की सूची के माध्यम से बताया कि पिछले साल 2024 में बरेली से 655, बदायूं से 180, शाहजहांपुर से 129 और पीलीभीत से 120 हज यात्री गए थे। संवाद
विज्ञापन





हज यात्रियों की संख्या में कम होने का कारण सबसे पहले तो यात्रा का महंगा होना है, इसलिए सरकार को हवाई जहाज के किराए पर अंकुश लगाना चाहिए। दूसरी बात इस बार यह भी हो सकता है कि हज जून में पड़ रहा है और इसमें गर्मी ज्यादा होगी। - हाजी उवैस खान।



0 हज यात्रा महंगी होना पहला कारण है, हाजियों की संख्या साल दर साल घट रही है। मुस्लिमों के कारोबार में मंदी का होना भी एक बड़ा कारण माना जा सकता है। ऊपर से लगातार हज फीस का बढ़ना, हज फ्लाइट का हर साल मंहगा होना भी है। - नजमुल एसआई खान।
विज्ञापन


इस तरह हज किराये में होती रही वृद्धि

हज यात्रा के बढ़ते किराए पर नजर डालें तो पहले दो कैटेगरी होती थीं, पहली एनसीएनटीजेड और दूसरी अजीजिया। इसमें 2019 में पहली कैटेगरी में 2,90,850 रुपये (प्रति व्यक्ति) और दूसरी में 2,53,800 रुपये किराया था। 2022 में सिर्फ एक ही कैटेगरी अजीजिया रह गई। इसमें किराया 3,60,000 रुपये, 2023 में 3,60,348 रुपये, पिछले साल 2024 में 3,39100 रुपये और इस वर्ष 2025 में 3,37,050 रुपये है।

एक वर्ष के बच्चे के साथ हज पर नहीं जा पाईं बुशरा, सऊदी सरकार के नए नियम के कारण हुई परेशानी
बरेली। हज यात्रा में सऊदी अरब सरकार ने एक नया नियम लागू किया है, इसमें 12 वर्ष से कम आयु के बच्चे हज पर नहीं जा सकेंगे। इन निर्देशों के चलते देशभर में 291 बच्चों के आवेदन रद्द हुए हैं। इनकी हज राशि भी पूरी वापसी होगी। इसमें एक मामला बरेली जिले का भी है। जनपद की तहसील बहेड़ी के टांडा मोहल्ले के रहने वाले इमरान रजा ने अपनी पत्नी बुशरा और एक साल के बच्चे मोहम्मद के साथ हज आवेदन किया था। गत 13 अप्रैल को भारतीय हज समिति ने एक सर्कुलर जारी कर बताया कि सऊदी सरकार के आदेश पर 12 साल से कम उम्र के बच्चों को हज पर जाने की इजाजत नही मिली है। लिहाजा इमरान की पत्नी बुशरा को बच्चे के साथ अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी। अब सिर्फ इमरान ही हज यात्रा पर जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें