फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम: बरेली में ड्रोन और सीसी कैमरों से होगी निगरानी, 44 जोन और 158 सेक्टर में बांटा जिला

Thu, 18 Jun 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मोहर्रम के मद्देनजर डीआईजी अजय साहनी ने बरेली परिक्षेत्र के चारों जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। ड्रोन, सीसी कैमरों और सोशल मीडिया से निगरानी के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
डीआईजी अजय कुमार साहनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहर्रम के मद्देनजर डीआईजी अजय साहनी ने बरेली परिक्षेत्र के चारों जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में जुलूसों, ताजियों और कर्बलाओं की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है। ड्रोन और सीसी कैमरों से निगरानी के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। बरेली जिले को 44 जोन और 158 सेक्टर में बांटा गया है।

विज्ञापन


डीआईजी ने बताया कि परिक्षेत्र के चारों जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। चारों जिलों में मोहर्रम पर कुल 1384 जुलूस निकाले जाएंगे। इसके अलावा 2128 ताजिये स्थापित किए जाएंगे। 2003 ताजियों को दफन किया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरा क्षेत्र  202 सेक्टर में बांटा गया है। 

बरेली में में 894 जुलूस, 1020 ताजियों की स्थापना के साथ ही 988 ताजियों को दफन किया जाएगा। बदायूं में 144 जुलूस, पीलीभीत में 205 और शाहजहांपुर में 141 जुलूस प्रस्तावित हैं।  मोहर्रम के दौरान ड्रोन कैमरों, सीसी कैमरों और अन्य आधुनिक तकनीक के जरिये निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट, फोटो, वीडियो व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

12 फुट से ज्यादा न रखें ताजियों की ऊंचाई
पुलिस-प्रशासन ने ताजियेदारों और आयोजन समितियों से बिजली लाइनों व सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ताजियों की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा न रखने की अपील की है। साथ ही जुलूसों में खतरनाक प्रदर्शन, हथियारों का प्रदर्शन या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

ऐसा होगा सुरक्षा बंदोबस्त
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परिक्षेत्र में 238 क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम गठित की गई हैं। ड्यूटी पर 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 36 पुलिस उपाधीक्षक, 262 निरीक्षक, 1743 उपनिरीक्षक, 2986 मुख्य आरक्षी तथा 10 हजार से अधिक आरक्षी तैनात किए गए हैं। यातायात व्यवस्था के लिए भी अलग से पुलिस बल लगाया गया है।
 
विज्ञापन

ताजियों की ऊंचाई दस फुट से कम रखें
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने मोहर्रम के कार्यक्रमों के लिए अपील की है। उन्होंने ताजियों और अलमों की ऊंचाई दस फीट से ज्यादा न रखने को कहा। इससे रास्तों, बिजली के तारों या पेड़ों को लेकर होने वाले विवादों से बचा जा सकेगा। 

मुफ्ती रजवी ने जुलूसों में डीजे के इस्तेमाल पर भी सख्ती से रोक लगाने की बात कही। दूसरी ओर अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी ने भी निर्धारित रूट पर ही जुलूस निकालने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें