फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां बह रही है नशे की गंगा

Mon, 02 Oct 2017 01:58 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
मादक पदाथ्‍ाऱ्र्थ
विज्ञापन

विज्ञापन
कच्ची शराब बनाने और बेचने के लिए बदनाम गंगापुर की गलियों में स्मैक और चरस की भी मंडी खुलेआम सजती है। गलियों में गुटखा-मसाला की छोटी दुकानें सजाकर बैठी महिलायें इसकी आड़ में स्मैक और चरस की पुड़िया बेचती हैं। पतियों का काम माल लाने और निगरानी रखने का है। इस मंडी में आने वाले खरीदारों में सबसे ज्यादा संख्या स्कूल-कालेज के छात्रों की है। खाकी और खादी की शह पर शहर के बीच खुलेआम नशे का काला कारोबार चलता है। यही वजह है कि कई सालों से इस धंधे के लिए बदनाम गंगापुर में पुलिस की दबिश में कोई नहीं पकड़ा जाता। 
गंगापुर में दुर्गा देवी मंदिर के बगल से गई गली में अंदर जाने पर एक महिला नन्ही पेड़ के नीचे बैठी थी। चरस मांगने पर उसने पीछे से एक गिलास निकाला, जिसमें प्लास्टिक की पैकिंग में कई पुड़ियां रखी हुई थीं। उसकी दुकान के आगे खड़े होते ही उसने एक पुड़िया हाथ पर रखकर 50 रुपये मांगे। महिला से चरस के साथ स्मैक की डिमांड करने पर उसने एक युवक को बुलाया और स्मैक लाने के लिए कहा। बोली, जितनी चाहो, स्मैक मिल जाएगी। मेरे यहां ही स्कूल-कॉलेज के बच्चे सबसे ज्यादा आते है। गली में आगे बढ़ने पर घरों के बाहर गुटखा-मसाला की दुकानें लगाकर बैठी और भी महिलायें मिलीं। एक महिला से स्मैक की पुड़िया मांगने पर उसने उंगली से एक दुकान की तरफ इशारा कर दिया। उसकी बताई दुकान पर पहुंचे तो दुकानदार ने कुछ कहने से पहले ही स्मैक की पुड़िया सामने रख दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकिया, बाडो और कलुआ चला रहे धंधा 
बदनाम गलियों में नशे के लिए मैकिया, भूरी, दिनेश उर्फ कलुआ, लज्जावती उर्फ लगिया, बाबूराम, राजकुमारी उर्फ बाडो का नाम सामने आया, इनमें कुछ को पुलिस पकड़कर जेल भी भेज चुकी है। मौजूदा समय में ये लोग कच्ची शराब और नशे का कारोबार में संलिप्त हैं। इन गलियों तक फतेहगंज पश्चिमी और फरीदपुर से आता है। 

ऐसे हुई नशा बेचने वाली महिला से बातचीत 
रिपोर्टर - पुड़िया चाहिए। 
महिला - स्मैक या चरस?
रिपोर्टर - चरस..। 
महिला - चवन्नी या अठन्नी कितनी चाहिए। 
रिपोर्टर - अभी थोड़ी चाहिए.. कितने की है?
महिला - तुमको कितने की चाहिए, 10, 50, 100...? बताओ। 
रिपोर्टर - 50 वाली पुड़िया दे दो। क्या स्मैक भी मिल जाएगी? मेरे दोस्त को चाहिए।  
महिला - यहां सब मिलेगा, 150 रुपये और दो। 
रिपोर्टर - नहीं अभी नहीं, मेरे कॉलेज का दोस्त है, उसे लेकर आऊंगा। 
महिला - जो चाहिए यहीं मिल जाएगा, लेकर आ जाना। 
----------
गंगापुर के बारे में हमारे पर भी जानकारी है। स्कूल कॉलेज के बच्चों को मादक पदार्थ बेचना गंभीर अपराध है। इन अड्डों पर जल्द पुलिस छापेमारी करेगी। 
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें