बरेली। पितांबरपुर स्टेशन के पास स्थित मानपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लखनऊ की ओर जा रहे इंजन के सामने गायों का झुंड आ गया। दो गाएं इंजन से कट गईं। हादसा होने के बाद डाउन लाइन पर रेल यातायात बाधित हो गया। करीब एक घंटे बाद गायों के शव ट्रैक से हटाने के बाद रेल यातायात शुरू किया गया। इससे लखनऊ की ओर जा रही नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस करीब एक घंटे जंक्शन पर खड़ी रही। लखनऊ से अप लाइन पर आ रही धनबाद-लुधियाना गंगा सतलज एक्सप्रेस को रेलवे क्रॉसिंग से कॉशन पर गुजारा गया। इसके अलावा करीब एक दर्जन मालगाड़ियों को भी आसपास के स्टेशनों पर रोका गया।