फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हेपेटाइटिस जांच किट खराब, 24 घंटे के बजाय 14 दिन में मिल रही रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शासन से खराब जांच किट मिलने की वजह से जिला अस्पताल में सप्ताहभर से हेपेटाइटिस की जांच ठप है। नमूने किंग जॉर्ज चिकित्सा विवि (केजीएमयू) लखनऊ भेजे जा रहे हैं। लिहाजा, 24 घंटे में मिलने वाली रिपोर्ट के लिए मरीजों को 14 दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल डॉ. आरके गुप्ता के मुताबिक, पिछले माह शासन से हेपेटाइटिस सी के संदिग्ध मरीजों में संक्रमण की जांच के लिए किट भेजी गई थीं। हालांकि, तब तक पुरानी किट से जांच हो रही थी, नई का प्रयोग शुरू नहीं हुआ था। बीते दिनों मुख्यालय से किट खराब होने का मेसेज मिला। उसे तत्काल वापस किए जाने के निर्देश हुए। इस पर किट वापस भेज दी गईं, पर नई मिलीं नहीं। लिहाजा, अब जो संदिग्ध मरीज जांच के लिए आ रहे हैं, उनके सैंपल केजीएमयू भेजे जा रहे हैं। वहां से जांच रिपोर्ट मिलने में वक्त लग रहा है।

सप्ताह में तीन दिन हेपेटाइटिस मरीजों को मिलेगी दवा
जिला अस्पताल में संचालित हेपेटाइटिस क्लीनिक के इंचार्ज डॉ. सत्येंद्र कुमार के मुताबिक जिला अस्पताल में पहले मरीजों को दो दिन दवा मिलती थी। नई व्यवस्था के तहत अब सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार को दवाएं मिलेंगी। हालांकि, मरीज इलाज संबंधी परामर्श सप्ताह में किसी भी दिन ले सकते हैं। अस्पताल में स्थानीय मरीजों के वायरल लोड की जांच की सुविधा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें