फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून में छिपी बीमारियां पता लगाएगा हीमेटो एनालाइजर

Fri, 17 Nov 2017 03:37 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खून में छिपी कई बीमारियों को खोजने के लिए जिला अस्पताल में नई मशीन आ गई है। हीमेटो एनालाइजर से खून में सीबीसी संबंधी जांचें न सिर्फ जल्द होंगी बल्कि इनमें गड़बड़ी की संभावना भी कम रहेगी। इस मशीन में कैंसर सेल्स का पता लगाने की भी क्षमता है। बृहस्पतिवार को यह मशीन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में लगाई गई। 
विज्ञापन

जिला अस्पताल में उत्तर प्रदेश हेल्थ सिस्टम स्ट्रेथिंग प्रोजेक्ट (यूपीएचएसएसपी) के तहत नई मशीन पैथालॉजी विभाग को दी गई है। अभी तक यह मशीन तीन पार्ट में जांच करती थी जबकि एडवांस नई मशीन पांच पार्ट में जांच करेगी। इससे रिपोर्ट में गड़बड़ी की आशंका घटेगी। मशीन की कई खूबियां है। करीब पांच लाख रुपये कीमत की इस मशीन से खून की टीएलसी, डीएलसी के अलावा प्लेटलेट्स काउंट, कैंसर सेल्स की जांच, खून की कमी का कारण, मलेरिया पैरासाइट्स काउंट की जांच होगी। इससे समय भी कम लगेगा। मशीन को चलाने के लिए यूपीएचएसएसपी की ओर से एक तकनीशियन भी कुछ दिनों के लिए तैनात किया जाएगा। इस मौके प्रमुख अधीक्षक डॉ. केएस गुप्ता, पैथॉलाजिस्ट डॉ. यूवी सिंह, एमएस डॉ. एके गौतम, अस्पताल प्रबंधक मृणालिनी उपाध्याय मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें