फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर-कर्मचारी नेता विवाद

Tue, 17 Mar 2015 01:54 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीज को भर्ती करने को लेकर डॉक्टर और कर्मचारी नेता के बीच हुई झड़प की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा मामला निपटाने पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर एमएल शर्मा और कर्मचारी नेता राधेश्याम गुप्ता को बैठाकर बातचीत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस पर उन्होंने  तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता एक मरीज को गंभीर हालत में भर्ती कराने पहुंचे थे लेकिन आरोप है कि डॉक्टर एमएल शर्मा ने मरीज को भर्ती करने से मना कर दिया था। बातचीत बढ़ी तो नौबत धक्कामुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। ओपीडी से आकर चिकित्सकाें ने मामला शांत कराया। सोमवार को एडी हेल्थ सुबोध कुमार ने सीएमएस के कमरे में दोनाें की बात सुनी। राधेश्याम ने बताया कि जब एक कर्मचारी के मरीज को भर्ती करने में चिकित्सक इतनी टालमटोली करते हैं तो एक आम मरीज पर क्या गुजरती होगी। डॉ. एमएल शर्मा ने भी अपना पक्ष रखा। लेकिन समझौता नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि एमएल शर्मा ने एडी हेल्थ को लिखित में शिकायत दी है। वहीं सीएमएस डॉ. डीपी शर्मा ने बताया कि तीन सदस्यीय जांच कमेटी में डॉ. राममनोहर, डॉ. एके गुप्ता और डॉ. वीपी भारद्वाज को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें