फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी दवाओं पर चुप्पी.. ओंडनसेट्रॉन की बिना मांगे भेज दीं 11 हजार गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन रिमाइंडर के बावजूद नहीं भेज रहा जरूरी दवाएं
विज्ञापन

बरेली। यूपी मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन दवाओं की सप्लाई में मनमानी कर रहा है। जिन जरूरी दवाओं की डिमांड स्वास्थ्य विभाग भेज रहा है, उन्हें दरकिनार गैर जरूरी दवाएं भेजी जा रही है। हाल ही में सप्लाई कारपोरेशन ने ओंडनसेट्रॉन की 11 हजार गोलियां भेज दी, जबकि जिला अस्पताल में 25000 टेबलेट का स्टॉक पहले ही मौजूद है।
विज्ञापन

सीएचसी-पीएचसी पर एंटी बायोटिक्स के साथ दर्द, खुजली, बच्चों की बीमारियों में काम आने वाली कई दवाओं की किल्लत बनी हुई है। ये दवाएं मरीजों को बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। बार-बार डिमांड और रिमाइंडर भेजने के बाद भी सप्लाई कॉरपोरेशन जरूरत की दवाइयां नहीं भेज रहा। इसके उलट तीन महीने में यह दूसरा मौका है जब बिना डिमांड के ओंडोनसेट्रान की सप्लाई कर दी गई। इससे पहले 26 सितंबर को भी बिना डिमांड ये दवा भेज दी गई थी। हालांकि उस समय स्वास्थ्य विभाग ने इसे वापस नहीं किया था, लेकिन इस बार इसे वापस करने की तैयारी है। क्योंकि जिला अस्पताल के पास पहले से ही ओंडानसेट्र्रान की 25 हजार टेबलेट का स्टॉक है। सीएमएस डॉ. टीएस आर्या ने बताया कि ओंडनसेट्रान बच्चों की उल्टी रोकने में प्रयोग की जाती है। बिना डमांड भेजी गई दवाआें का वापस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें