फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रक में मिला हेल्पर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 10 Mar 2025 07:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

कैंट थाना क्षेत्र में चनेहटी प्रकाश कॉलोनी के पास सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रक में हेल्पर का शव मिला। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके के साथ ही एसपी सिटी मानुष पारीक ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फॉरेसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में चनेहटी प्रकाश कॉलोनी के पास खड़े सीमेंट लदे ट्रक में हेल्पर का शव मिला। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कैंट थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। पता लगा कि ट्रक के अंदर जिस व्यक्ति का शव पड़ा है, वह 50 वर्षीय सोनू उर्फ राजू है, जो फतेहगंज पश्चिमी के गांव चिटौली का निवासी है। ट्रक मालिक नीरज शर्मा सिविल लाइन बरेली के निवासी हैं। 

विज्ञापन


सोमवार सुबह नीरज ने ही आकर उसे देखा। उन्होंने समझा कि हेल्पर सोनू गहरी नींद में सो रहा है, जगाने की कोशिश सफल नहीं हुई तो उसकी मौत की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि चालक ट्रक खड़ा करके चला गया था। रात में हेल्पर ट्रक में सोया था। एसपी सिटी मानुष पारीक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। इंस्पेक्टर ने बताया कि शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा, वैसे सोनू को नशे का आदी बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें