फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली यार्ड से सीबीगंज के बीच बिछाईं भारी पटरियां

Tue, 31 Oct 2017 02:16 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को तेज रफ्तार देने के लिए रेल पटरियों को बदलने का काम तेजी से चल रहा है। सोमवार को अप लाइन पर बरेली यार्ड से सीबीगंज  के बीच 52 किलो की पटरी हटाकर 60 किलो की पटरी बिछाने का काम शुरू हुआ। हालांकि यहां रेलवे ने ब्लॉक नहीं लिया था। अप लाइन पर पटरी बदलने के काम के दौरान किमी संख्या 1309/33 से 1309/35 के बीच पटरियों को बदलने का काम सोमवार सुबह 10.50 से शुरू किया गया। इसके बाद ट्रेनें 30 किमी प्रतिघंटा के कॉशन पर रेल पटरी से गुजारी गईं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस रूट पर दो दिन तक पटरी बदलने का काम चलेगा। 
विज्ञापन

तिलहर से बंथरा के बीच ग्लू ज्वाइंट टूटा 
सुबह की शिफ्ट मेें जांच के दौरान लाइन मैन को तिलहर से बंथरा के बीच ग्लू ज्वाइंट टूटा मिला। इसकी सूचना कंट्रोल रूम में देने के बाद डाउन लाइन पर काम शुरू किया गया। यह गड़बड़ी सोमवार सुबह 6.30 बजे पकड़ी जाने के बाद रेलवे ने 30 किमी प्रति घंटा का कॉशन लगा दिया। जानकारी के मुताबिक, किमी संख्या 1255/16 से 1255/14 के बीच मरम्मत कार्य कराया गया। हालांकि, ग्लू ज्वाइंट टूटने से किसी ट्रेन के प्रभावित होने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें