फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाजार ने मनाया 200 करोड़ रुपये का रक्षाबंधन, लोगों ने जमकर की खरीदारी

Tue, 20 Aug 2024 11:21 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में रक्षाबंधन पर बाजार में जमकर खरीदारी हो गई। कारोबारियों के मुताबिक पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दोगुना कारोबार हुआ है। 
विज्ञापन
बाजार में राखी खरीदती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में भाई-बहन के पवित्र प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। बीते वर्ष के सापेक्ष मिठाई, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, गिफ्ट की खरीदारी में उछाल रहा। लिहाजा, कारोबार दो सौ करोड़ पहुंचने का अनुमान है।

विज्ञापन


कारोबारियों के मुताबिक पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दोगुना कारोबार हुआ है। अबकी बार सोने-चांदी समेत आकर्षक महंगी राखियों की बिक्री ज्यादा होने से बीते वर्षों का रिकॉर्ड टूटा। करीब चार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। इसमें लाइट, कार्टून, भाई-बहन की फोटो प्रिंटेड, नग वाली राखियों की बिक्री ज्यादा रही। 

इसके अलावा किराना बाजार भी खूब चमका। पकवान बनाने के लिए शहर में करीब 30 करोड़ रुपये कीमत की किराना सामग्री की बिक्री हुई। त्योहार हो और मिठाई न हो यह मुमकिन नहीं, जिले में करीब 80 करोड़ रुपये मिठाइयों पर खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन


Bareilly News: रामगिरी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन, जमात रजा-ए-मुस्तफा ने की मुकदमा दर्ज करने की मांग

वहीं, त्योहार पर नए कपड़े पहनने की भी परंपरा है। इस सेक्टर में करीब 20 करोड़ के व्यापार की बात व्यापारी कह रहे हैं। राखी बांधने के बाद भाई की ओर से बहनों को रुपयों के साथ उपहार भेंट किए जाते हैं। कारोबारियों का मानना है कि जिले में करीब पांच करोड़ रुपये उपहार पर खर्च हुए।

कहां कितने कारोबार का अनुमान
मिठाई     - 80 करोड़ रुपये
कपड़ा     - 20 करोड़ रुपये
सराफा     - 50 करोड़ रुपये
राखी    - 04 करोड़ रुपये
ऑटो     - 10 करोड़ 
किराना     - 30 करोड़ रुपये
गिफ्ट व अन्य 05 करोड़ रुपये

सोमवार को भी दोपहर तक बाजार रहा गुलजार
व्यापारियों के मुताबिक रविवार देर रात तक खरीदारी जारी रही। वहीं, सोमवार को रक्षाबंधन का मुहूर्त दोपहर दो बजे के बाद होने से बाजार खुला और जमकर बिक्री हुई। सोमवार को शहर के कोहाड़ापीर, सुभाषनगर, श्यामगंज, कुतुबखाना, फल और सब्जी मंडी, राजेंद्र नगर, मुंशीनगर समेत मिठाई समेत कपड़ों की दुकानों पर कतार रही। रक्षाबंधन मनाने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। रेस्त्रां, मॉल्स, थिएटर में कतार लगी।
विज्ञापन

कई बहनों को मिली स्कूटी
वाहन कारोबारी निमित अग्रवाल के मुताबिक रक्षाबंधन के मौके पर ऑटो सेक्टर में भी बूम रहा, खासकर स्कूटी का। बताया कि इसके जरिये भाइयों ने बहनों की आवागमन की परेशानियों से निजात दिलाने में मदद की। सराफा कारोबारी उदित गोयल ने बताया कि सोने-चांदी की राखियों के साथ कई भाईयों ने बहनों को चांदी की पायल समेत सोने की ईयरिंग, नोज पिन, लाइटवेट चेन, रिंग भी दिलाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें