फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों में भीड़ का आलम... टिकट कंफर्म पर चढ़ना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। दिवाली पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ी तो शनिवार को ट्रे्नों में चढ़ना तक मुश्किल हो गया। ट्रेनें यात्रियों से खचाखच भरकर चलीं। साधारण कोचों में तो जगह ही नहीं थीं। आरक्षित कोचों में भी खासी भीड़ रही। त्योहार स्पेशल ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 140 से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन

पांच दिवसीय दीपोत्सव मनाने के लिए लोगों का शनिवार से घर जाना शुरू हो गया है। इसकी वजह से स्टेशन पर सुबह से ही यात्रियों की काफी भीड़ रही। दैनिक ट्रेनों के आरक्षित कोचों में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि कंफर्म टिकट होने के बावजूद यात्रियों को कोच में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। साधारण कोच में चढ़ना भी जंग जीतने जैसा ही था। तमाम यात्री गेट पर हत्था पकड़कर यात्रा करते दिखे। लगातार बढ़ रही यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रविवार से त्योहार स्पेशल ट्रेनों में भी नोरूम हो जाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें