फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तेज हवा के साथ हुई बारिश से 10 उपकेंद्र ठप, तीन लाख लोग प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
33 केवी की कई लाइनें ब्रेकडाउन, देर रात तक रहा संकट
विज्ञापन

बरेली। तेज हवा के बाद हुई बारिश ने बृहस्पतिवार को शहर की बिजली आपूर्ति का फ्यूज भी उड़ा दिए। बारिश के दौरान 33 केवी की लाइनें ब्रेकडाउन होने से शहर के 10 उपकेंद्र ठप हो गए। इस दौरान यहां से पोषित इलाकों के करीब 60 हजार उपभोक्ता यानी करीब तीन लाख लोग प्रभावित हुए। देर रात तक कई इलाकों में आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
बारिश के कारण इज्जतनगर, कोहाड़ापीर, राजेंद्रनगर, किला, सुभाषनगर, परसाखेड़ा, सीबीगंज, लोहिया विहार, शाहदाना और हरूनगला उपकेंद्र शाम लगभग चार बजे ठप पड़ गए। अधिकारियों के मुताबिक उपकेंद्रों पर ट्रांसमिशन के अलग-अलग सब स्टेशन से आने वाली 33 केवी की लाइनें ब्रेकडाउन होने से परेशानी आई। हालांकि, कई इलाकों में समय रहते लाइन को ठीक कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन

इज्जतनगर, कोहाड़ापीर, राजेंद्रनगर उपकेंद्र की आपूर्ति 45 मिनट, किला, सुभाषनगर, परसाखेड़ा, सीबीगंज उपकेंद्र की 22 मिनट, लोहिया विहार, शाहदाना व हरूनगला उपकेंद्र की 15-15 मिनट आपूर्ति बाधित रही। कुछ इलाकों में देर रात आपूर्ति बहाल हो पाई। एक्सईएन नितिन ने बताया कि ज्यादातर इलाकों में आपूर्ति बहाल हो गई है।
विज्ञापन

गोकुलधाम कॉलोनी में 12 घंटे गुल रही बिजली
प्रेमनगर स्थित गोकुल धाम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति 12 घंटे तक बाधित रही। अधिकारियों के मुताबिक अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा है। यहां बुधवार शाम पांच बजे के आस-पास आपूर्ति बाधित हुई थी। बृहस्पतिवार को इसे बहाल किया जा सका। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें