फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम अपडेट: बरेली में 24 घंटे में 50 मिमी हुई बारिश, दो सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट

Sun, 30 Aug 2026 11:30 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में सीजन में पहली बार 59 मिमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार शाम से बारिश का नया दौर शुरू हो गया। दो सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ से अगले कुछ दिन तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 अगस्त की शाम से बारिश का नया दौर शुरू होने का पूर्वानुमान है। बरेली में एक सितंबर को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। दो सितंबर को जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इधर, सीजन में पहली बार शुक्रवार को 24 घंटे में 59 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। धूप आती-जाती रही। उच्च वायुदाब से बारिश के अनुकूल माहौल नहीं बना। अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता 95 फीसदी से ज्यादा होने से धूप के दौरान उमस का असर भी बना रहा। रविवार को सुबह से ही बादल छा गए। हवा चलने से मौसम में ठंडक घुल गई है। गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन

नौ सेमी बढ़ा रामगंगा नदी का जलस्तर 
पहाड़ों पर बारिश के कारण रामगंगा नदी के जलस्तर में नौट सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। शनिवार सुबह आठ बजे नदी का जलस्तर 160.120 मीटर गेज था, जो रात आठ बजे तक बढ़कर 160.210 मीटर गेज हो गया। हालांकि, नदी का जलस्तर खतरे के निशान से लगभग 1.5 मीटर नीचे है। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता नीरज लाम्बा ने बताया कि नदी का जलस्तर बढ़ने से फिलहाल कोई खतरा नहीं है। धीर-धीरे पानी कम हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें