कहीं पेड़ गिरे तो कहीं बाउंड्री
आंधी के साथ हुई बारिश से शहर और देहात में कई जगह पेड़ गिरे। कोहाड़ापीर में सराफा कारोबारी राजीव गुप्ता के प्रतिष्ठान की बाउंड्री गिरने से एक बाइक दब गई। होर्डिंग्स, बैनर हवा से उड़कर दूर जा गिरे। इससे यातायात प्रभावित रहा। कुछ जगहों पर छोटे-छोटे ओले गिरने की भी सूचना मिली।
डिहाइड्रेशन, डायरिया से मिलेगी हल्की राहत
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता के मुताबिक, पारा सामान्य से अधिक होने से बच्चों की सेहत बिगड़ रही थी। बृहस्पतिवार को डायरिया और हिडहाइड्रेशन से पीड़ित 30 बच्चे वार्ड में भर्ती रहे। हालांकि, बारिश के साथ तापमान में आई गिरावट से ओपीडी और वार्ड में बच्चों की कतार कम होने के आसार हैं।