फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: तौकीर रजा की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, राहत के इंतजार में मौलाना

Fri, 29 Mar 2024 12:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के मौलाना तौकीर रजा का उपचार दिल्ली के एक अस्पताल में चल रहा है। इधर, उनके वकील बरेली दंगा प्रकरण में राहत के लिए कानून दांवपेज भिड़ा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी लगाई गई है, जिस पर कल सुनवाई होनी है। 
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां भले ही दिल्ली में इलाज करा रहे हों लेकिन उनके वकीलों की टीम कानूनी दांवपेच भिड़ा रही है। सुप्रीम कोर्ट में भी अर्जी लगी हुई है। बताया जा रहा है कि 30 मार्च को इस पर सुनवाई होनी है। लगातार दो गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद भी मौलाना तौकीर रजा अभी तक कोर्ट में पेश नहीं हुए हैं।

विज्ञापन


उनकी पार्टी के प्रवक्ता और वकीलों के मुताबिक वह दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत में सुधार है लेकिन अभी डॉक्टरों ने अस्पताल में रहकर ही इलाज कराने की सलाह दी है। बता दें कि हाईकोर्ट से खास राहत न मिलने की स्थिति में आईएमसी प्रमुख के वकीलों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी गई थी। 

बरेली पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक 30 मार्च को वहां सुनवाई होनी है। इधर, एक अप्रैल को जिला जज की अदालत में गैरजमानती वारंट को लेकर सुनवाई प्रस्तावित है। सूत्र बताते हैं आईएमसी प्रमुख व उनके करीबियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

निगरानी बस मोबाइल फोन के सहारे
मौलाना को सुरक्षा देने के लिए दिए दोनों गनर भी अब उनके साथ नहीं हैं। पिछले दिनों ही वह दोनों पुलिस लाइन में आमद दर्ज करा चुके हैं। पहले सुरक्षाकर्मी हटने पर आईएमसी प्रमुख की ओर से एतराज जताया जाता था लेकिन अब उन्हें कोई शिकायत नहीं है। ऐसे में निगरानी केवल मौलाना व उनके करीबियों के मोबाइल फोन की लोकेशन के सहारे है। एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें